फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपना 41st बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 19 दिसंबर साल 1984 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। उनके लेट फादर शशिकांत लोखंडे एक बैंकर थे, जबकि उनकी मां वंदना पांडिस लोखंडे एक टीचर हैं। अंकिता का असली नाम तनुजा लोखंडे है। बता दें कि उनके पिता शशिकांत लोखंडे की डेथ 12 अगस्त 2023 को हो गया थी। अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से की। जिसने उन्हें घर-घर में एक अलग पहचान दिलाई और इसी शो से वे टीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस भी बनीं। बाद में उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।<br />
