राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जनसंख्या असंतुलन और घटती प्रजनन दर (Fertility Rate) पर चिंता जताई है। उन्होंने डॉक्टरों और मनोवैज्ञानिकों का हवाला देते हुए कहा कि समाज को बचाए रखने के लिए हर परिवार में कम से कम 3 बच्चे होने चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रजनन दर 2.1 से नीचे जाना समाज के लिए खतरनाक है। भागवत ने सलाह दी कि युवाओं की शादी 19 से 25 साल की उम्र में हो जानी चाहिए, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इसके अलावा, मोहन भागवत ने लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) के बढ़ते चलन पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विवाह सिर्फ शारीरिक सुख के लिए नहीं है, यह एक जिम्मेदारी है। जो लोग जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते, वे सन्यासी बन जाएं। उन्होंने बिहार (Bihar) के प्रजनन दर का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वहां के आंकड़े देश के औसत को संभाले हुए हैं। इस वीडियो में सुनिए भागवत का पूरा बयान और जानिये परिवार को इकोनॉमी की रीढ़ क्यों बताया गया।

RSS Chief Mohan Bhagwat has sparked a discussion by advocating for families to have three children to maintain the demographic balance. Speaking about population science, he criticized the live-in relationship culture, calling it an escape from responsibility. He also emphasized the importance of early marriage (19-25 years) citing medical advice. Watch the full report.

#MohanBhagwat #RSS #PopulationControl #LiveInRelationship #OneindiaHindi

Also Read

‘हिंदू एकजुट हों तो बंगाल बदल सकता है, RSS को BJP से जोड़कर देखना बड़ी भूल’, चुनाव से पहले बोले मोहन भागवत :: https://hindi.oneindia.com/news/india/rss-mohan-bhagwat-says-hindu-unity-can-change-bengal-rss-ko-bjp-se-jodkar-dekhna-badi-bhul-1454470.html?ref=DMDesc

MGNREGA Renamed: मनरेगा का नाम बदला,क्या नियम भी बदलेंगे? केंद्र के फैसले से ग्रामीण रोजगार पर क्या असर पड़ेगा :: https://hindi.oneindia.com/news/india/mgnrega-renamed-what-rules-change-impact-on-rural-employments-centre-decision-latest-news-in-hindi-1450980.html?ref=DMDesc

कार्तिकई दीपम विवाद: 'सारे हिंदू एक हों', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कही ये बात? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/rss-chief-mohan-bhagwat-says-hindu-awakening-in-tamil-nadu-enough-to-resolve-thiruparankundram-issue-1449525.html?ref=DMDesc

~HT.410~PR.250~