मुंबई, महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना 21 से 65 आयु वर्ग की महिलाओं को आर्थिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। मुंबई के गिरगांव इलाके में रहने वाली संगीता कुलथे इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से न सिर्फ खुद के खर्चे पूरे कर रही हैं, बल्कि परिवार को भी सहारा दे रहीं हैं। यह राशि दवा, सब्जियां और बच्चों की फीस जैसी आम जरूरतों में काम आ रही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर वो परिवार और पड़ोसियों की मदद भी कर पा रही हैं। इससे उनका परिवार और समाज में सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के तहत राज्य में 2.3 करोड़ से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं। योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है।<br />
