साल 2025 भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिहाज से एक अहम साल बनकर उभरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में बंदरगाह, रेलवे, पुल, सड़क और रेल सेवाओं से जुड़े कई वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. केरल के समुद्री बंदरगाह से लेकर जम्मू-कश्मीर के चिनाब ब्रिज तक, ये परियोजनाएं देश की कनेक्टिविटी और आर्थिक ताकत को नई ऊंचाई दे रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2025 में विकास की रफ्तार कश्मीर से कन्याकुमारी तक दिखाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़े कार्यक्रम में कई मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी का नारा हकीकत बन गया।<br />
