बिहार में जमुई जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. सीमेंट से लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. हादसा देररात करीब 12 बजे नॉर्दन रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के तहत आने वाले जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड पर हुआ. मालगाड़ी ऐसे हादसाग्रस्त हुई कि 17 बोगियां पटरी से उतर गईं. 3 बोगियां नदी में गिर गईं. 2 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं और 12 बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. हादसे की खबर मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया.
