साल 2025 के अंत में भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल कर लिया है। भारत की जीडीपी मौजूदा समय में 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। इसके साथ ही अनुमान ये है कि भारत 2030 तक जर्मनी को भी पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। भारत के चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एनडीए नेताओं की मानें तो ये पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम है और भारत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा। जबकि इकोनॉमिस्ट भी इसकी सराहना कर रहे हैं। <br /><br /><br />#4thlargesteconomy, #Indiaovertakesjapaneconomy, #IndiagDP4.18trillion, #Indiaeconomy2030, #IndiatoovertakeGermany, #fastestgrowingeconomyIndia, #IndiaGDPgrowth2025-26, #IndiarealGDPgrowth
