हरियाणा के जननायक जनता पार्टी यानि कि JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के विवादित बयान पर सियासी बवाल पैदा हो गया है। दरअसल, अजय चौटाला ने देश में शासकों को सड़कों पर दौड़ाकर पीटने की बात कही है। वहीं सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने चौटाला के इस बयान का समर्थन किया है। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने तीखा हमला किया है और देश में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।<br />
