दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को हो गई...चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ...सत्र से पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। वहीं दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने पिछले 10 महीनों में हुए सरकार के कार्यों की सराहना की। जबकि विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया।
