Surprise Me!

Rajasthan Weather : आज सवेरे जयपुर में छाया घना कोहरा, सर्दी के तेवर और हुए तीखे

2026-01-06 215 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज मौसम का पहला घना कोहरा छाया। कोहरे की शुरुआत रात 10 बजे से हुई। रात से ही सड़कों पर द़ृश्यता कम है। आज सवेरे भी पूरे जयपुर शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। सवेरे भी दृश्यता कम रहने से वाहन रेंग-रेंग कर चले। वहीें कोहरे के बीच सर्दी के तेवर भी तीखे रहे। लोगों को गलन महसूस हुई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में सर्दी के तेवर तीखे रहे।

Buy Now on CodeCanyon