दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में एमसीडी की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण के दौरान हुए बवाल पर राजनीति गरमा गई है। सपा नेता एसटी हसन ने बड़ा बयान दे दिया है। सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि धार्मिक स्थल पर कार्रवाई से लोगों की भावनाएं और आस्था जुड़ी होती हैं। आदमी कब तक आंदोलन नहीं करेगा। अगर इस तरह की कार्रवाई होगी तो एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही, कब तक लोग बर्दाश्त करेंगे?। सटी हसन के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी एसटी हसन के साथ समाजवादी पार्टी पर भी हमलावर है।
