Surprise Me!

"बड़ी शिद्दत से खड़ी की विरासत तहस-नहस...", रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सुनाई खरी-खरी

2026-01-10 5 Dailymotion

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिना किसी का नाम लिए एक तीखा सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसका निशाना सीधे तौर पर उनके भाई तेजस्वी यादव को माना जा रहा है। दरअसल रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "बड़ी शिद्दत से बनायी और खड़ी की गयी "बड़ी विरासत" को तहस - नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, "अपने" और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी "नए बने अपने" ही काफी होते हैं, हैरानी तो तब होती है, जब "जिसकी" वजह से पहचान होती है, जिसकी वजह से वजूद होता है, उस पहचान, उस वजूद के निशान को बहकावे में आ कर मिटाने और हटाने पर "अपने" ही आमादा हो जाते हैं, जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है, तब "विनाशक" ही आंख-नाक और कान बन बुद्धि-विवेक हर लेता है"। अब रोहिणी आचार्य के पोस्ट पर राजनीति भी होने लगी है और जेडीयू नेता रोहिणी की बात को सही बता रहे हैं।<br /><br /><br />#RohiniAcharya, #TejashwiYadav, #RJDFamilyFeud, #LaluPrasadYadav, #LaluDaughterRohiniAcharya, #RJDBiharElectionDefeat, #RohiniAcharyaQuitsPolitics, #RashtriyaJantaDal, #TejaswiYadav, #TejPratapYadav, #RabriDevi, #BiharPolitics

Buy Now on CodeCanyon