दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानि कि एनसीआर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के कुछ इलाकों में रात के समय पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। साथ ही जम्मू-कश्मीर में दिन के पारे में जबरदस्त गिरावट आई है। सर्द हवाओं के बीच यहां अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 5.8 गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो राजधानी श्रीनगर के 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम था।<br />
