गंगासागर, पश्चिम बंगालः गंगासागर मेले में हर साल लाखों-करोड़ों श्रद्धालु मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र डुबकी लगाने आते हैं। जिससे श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ता है। इस साल भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में अब तक 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है और हमने अच्छी तरह से भगवान के दर्शन किए हैं।<br />
