राजौरी सेक्टर के केरी इलाके के डूंगा गली क्षेत्र में एक साथ कई ड्रोन देखे गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ड्रोन को हवा में मंडराते देख भारतीय सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला, गोलियां चलाईं और ड्रोन गिराने की कोशिश की। इसके बाद पूरे इलाके में जोरदार सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है ताकि किसी भी हथियार या विस्फोटक की खेप को रोका जा सके।

पिछले 48 घंटों में राजौरी सेक्टर की यह दूसरी घटना है। इसके बाद एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

रविवार को भी राजौरी में कई ड्रोन देखे गए थे। सांबा के रामगढ़ सेक्टर के चक बबराल गांव में एक ड्रोन कई मिनट तक मंडराता रहा।

#SambaNews #RajouriNews #PoonchNews #PakistaniDroneInfiltration #LOCPakistanDrone #IndiaPakistanBorderTension #PakistaniDroneSpotted #BorderSecurityIndia #IndianArmyAlert #DefenceNews #MilitaryNewsIndia #SouthAsiaConflict #IndiaPakistanRelations #BorderAlertIndia #DroneIntrusionLoC #SecurityAlertJammuKashmir #JammuKashmirBorder #LOCTensionNews #PakistaniDroneSighting

~PR.152~HT.408~