Surprise Me!

Video: धर्म-कर्म.... धर्ममयी हुई स्वर्णनगरी: आस्था का ज्वार, परंपरागत रूप से मनाया मकर संक्रांति पर्व

2026-01-14 18 Dailymotion

जैसलमेर जिले भर में मकर सक्रांति पर्व बुधवार को परंपरागत रूप से आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही धर्ममयी वातावरण देखने को मिला। स्थानीय बाशिंदों ने तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान किया। ब्रह्म मुहूर्त में ऐतिहासिक गड़ीसर तालाब के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नानादि कर्म के साथ सूर्य उपासना की गई और वैदिक मंत्रोच्चार भी हुआ। दिन भर बाजारों में रौनक छाई रही। सौन्दर्य प्रसाधन और बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी हुई। तिल से बने खाद्य पदार्थों के ठेलों पर ग्राहकी बढ़ी। घर-घर में महिलाओं ने तिल और गुड़ से व्यंजन तैयार किए। दान-पुण्य और पूजन क्रमशः चलता रहा। संक्रांति के दिन पतंगबाजी ने उत्सव को और जीवंत बनाया। बच्चों और युवाओं में पतंग उड़ाने को लेकर विशेष उमंग दिखाई दी। घरों की छतों पर दिनभर रंग-बिरंगी पतंगें लहराती रहीं। स्वर्णनगरी में पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल और उत्सव का माहौल बना रहा।

Buy Now on CodeCanyon