महाराष्ट्रः बृहन्मुंबई नगर निगम यानि कि बीएमसी और निकाय चुनाव 2026 के दौरान मतदान प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले जहां मतदान के बाद मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही को दोबारा वोटिंग रोकने का मजबूत जरिया माना जाता था, वहीं इस बार उंगली से स्याही पोंछे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इस मुद्दे पर ठाकरे बंधुओं उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने कड़ी आपत्ति जताई। हालांकि, ठाकरे ब्रदर्स के आरोपों को खारिज करते हुए सीएम फडणवीस ने ऑन कैमरा स्याही ना मिटने का सबूत दिखाया। जिसके बाद एनडीए नेताओं ने ठाकरे ब्रदर्स पर तीखा हमला बोला।<br />
