अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF की तरफ से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल IMF ने संकेत दिया है कि वह भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ा सकता है। इसकी वजह यह है कि हाल की तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर गति से बढ़ी है। भारत की 2025 की आर्थिक वृद्धि को लेकर पूछे गए सवाल पर आईएमएफ की संचार विभाग की निदेशक जूली कोज़ैक कहा कि भारत दुनिया के लिए एक प्रमुख ग्रोथ इंजन है। IMF की तरफ से आई टिप्पणी के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज़ हो गई है।<br />
