Surprise Me!

निकाय चुनाव में करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का विवादित बयान, जयचंद से की एकनाथ शिंदे की तुलना

2026-01-17 3 Dailymotion

महाराष्ट्रः बीएमसी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को करारा झटका लगा है। महायुति को बहुमत मिल गया है। नतीजों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जाहिर की, तो वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान कर दिया है कि बीएमसी का मेयर हमारा होगा। वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को जयचंद कहा है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयचंद की फोटो शेयर कर लिखा है कि अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते तो मुंबई में बीजेपी का मेयर कभी नहीं बनता! वहीं संजय राउत के बयान पर सियासी बवाल पैदा हो गया है। एनडीए नेताओं ने संजय राउत पर तीखा हमला किया है।<br /><br /><br />#BMCElections #MumbaiPolitics #ShivSenaUBT #Mahayuti #EknathShinde #DevendraFadnavis #SanjayRaut #PoliticalRow #MaharashtraPolitics #BJP #NDA #MayorRace<br />

Buy Now on CodeCanyon