महाराष्ट्रः बृहन्मुंबई नगर निगम समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा के शहरी इलाकों में एक अहम रणनीतिकार बनकर उभरे हैं। यही वजह है कि मुंबई की सड़कों पर देवेंद्र फडणवीस को 'महाराष्ट्र का धुरंधर' बताते हुए बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं बीजेपी नेताओं ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मिली जीत को विकास की जीत बताया है। चुनाव परिणाम के बाद ही शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।<br /><br /><br />#MaharashtraElections #BMCElections #BJPVictory #ShivSenaShinde #DevendraFadnavis #MumbaiPolitics #CivicPolls #UrbanPolitics #PoliticsNews #DevelopmentAgenda<br />
