Surprise Me!

घने कोहरे और ठंड के बीच श्रद्धालुओं की आस्था रही भारी, प्रयागराज, काशी, हरिद्वार और अयोध्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

2026-01-18 7 Dailymotion

मौनी अमावस्या के अवसर पर धार्मिक नगरी हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज में आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह-सुबह लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और पवित्र स्नान किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन में लीन हैं। माघ मेले का तीसरा और सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या के दिन होता है। ऐसे में बड़ी संख्या में वहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह घने कोहरे और ठंड के मौसम के बीच मौनी अमावस्या के मौके पर पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम घाट आए। वहीं श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।<br /><br /><br />#MauniAmavasya #HolyDip #MaghMela #SacredBath #SpiritualIndia #HinduFestival #Pilgrimage #FaithAndDevotion #TriveniSangam #Prayagraj #Haridwar #Varanasi #IndianCulture #ReligiousTourism #IncredibleIndia<br />

Buy Now on CodeCanyon