Surprise Me!

Maharshtra BMC Election: कौन हैं Mira Bhayandar में पहली बार Bengali Mayor? BJP के इस फैसले से हड़कंप

2026-01-18 76 Dailymotion

क्या मुंबई के करीब मीरा-भायंदर को मिलने वाली है पहली 'बंगाली मेयर'? भाषा विवाद और मराठी बनाम बाहरी की राजनीति के बीच भाजपा के इस संभावित फैसले ने सबको चौंका दिया है।
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर 'मराठी बनाम बाहरी' की राजनीति गरमा गई है। इस बार विवाद का केंद्र बना है मीरा-भायंदर (Mira-Bhayandar), जहां मेयर पद को लेकर एक ऐसी चर्चा उठी है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। खबर है कि भाजपा (BJP) यहां से एक बंगाली मूल की महिला कॉर्पोरेटर को मेयर बना सकती है।
मीरा-भायंदर महानगरपालिका (MBMC) के हालिया चुनाव नतीजों में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। कुल 95 सीटों वाली इस नगर निगम में भाजपा बहुमत का आंकड़ा (48) आसानी से पार कर चुकी है। वहीं शिवसेना (UBT) और अन्य विपक्षी दल हाशिये पर नजर आ रहे हैं। बहुमत हाथ में होने की वजह से मेयर कौन होगा, इसका फैसला पूरी तरह भाजपा के पास है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा जानबूझकर एक गैर-मराठी और विशेष रूप से बंगाली चेहरे को आगे कर नया सामाजिक समीकरण साधना चाहती है। क्या यह फैसला भाजपा के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा या इससे भाषा विवाद और बढ़ेगा? इस वीडियो में ऋचा आपको बताएंगी मीरा-भायंदर की इस दिलचस्प सियासत के पीछे की पूरी कहानी।
About the Story:
Following BJP's landslide victory in the Mira-Bhayandar Municipal Corporation (MBMC) elections, there is intense speculation about the appointment of a Bengali-origin woman as the Mayor. Amidst the ongoing 'Marathi vs Outsider' political debate in Mumbai, this potential move by the BJP is seen as a strategic step in social engineering, leaving opposition parties like Shiv Sena (UBT) in a fix.

#MiraBhayandar #BMCElection #BJP #MaharashtraPolitics #OneindiaHindi

~ED.110~HT.408~

Buy Now on CodeCanyon