Surprise Me!

Breaking: Spain Train Accident में 21 की मौत 73 घायल, हाई-स्पीड ट्रेनों की भिड़ंत! हालात डरावने

2026-01-19 12 Dailymotion

Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, 21 की मौत और 73 घायल। क्या यह मानवीय चूक थी या तकनीकी खराबी? देखिए इस भीषण रेल दुर्घटना की पूरी रिपोर्ट।
स्पेन से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार की शाम दक्षिणी स्पेन (Southern Spain) में एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार हाई-स्पीड ट्रेन (High-speed Train) अचानक पटरी से उतर गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
इस भीषण हादसे में अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 73 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद का मंजर किसी युद्ध क्षेत्र जैसा नजर आ रहा है। टूटे हुए डिब्बे, बिखरा हुआ सामान और अपनों को तलाशते लोगों की आंखों में दहशत साफ देखी जा सकती है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर तैनात हैं और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस हादसे ने स्पेन के रेल सुरक्षा तंत्र पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
About the Story:
A devastating train accident occurred in Southern Spain on Sunday evening when a high-speed train derailed and collided with an oncoming train. The tragic incident resulted in at least 21 fatalities and 73 serious injuries. Rescue operations are underway as authorities investigate the cause of this massive rail disaster.

#SpainTrainAccident #BreakingNews #TrainCrash #OneindiaHindi

~HT.318~ED.106~

Buy Now on CodeCanyon