क्या आपको भी स्मोकी आई मेकअप या स्मजप्रूफ काजल लगाना पसंद है, लेकिन थोड़ी ही देर में काजल आंखों के नीचे फैल जाता है और पूरा लुक खराब हो जाता है? अगर हां, तो इसका मतलब है कि आपकी काजल लगाने की टेक्निक सही नहीं है। सही तरीके से काजल लगाया जाए, तो आंखें शार्प, बड़ी और बेहद खूबसूरत दिखती हैं। आज हम आपको बताते हैं स्मजप्रूफ काजल लगाने का सही और आसान तरीका, जिससे पूरे दिन काजल टिका रहेगा।
