वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को लेकर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी सरकार पर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने और संस्कृति को मिटाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते खुद सीएम योगी ने साफ तौर पर कहा है कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में अब तक 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। मणिकर्णिका घाट नवीनीकरण को लेकर हंगामा मचा हुआ है।<br /><br /><br /><br />#ManikarnikaGhat #Varanasi #UPPolitics #YogiAdityanath #BJP #SamajwadiParty #Congress #HinduFaith #CulturalHeritage #PoliticalNews
