18 जनवरी को मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के दौरान हुए विवाद ने देश का ध्यान खींचा है। दरअसल स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु संगम नगरी पहुंच रहे थे। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने रथ के साथ संगम नोज की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस के मुताबिक..भीड़ बढ़ने से भगदड़ के डर और सुरक्षा के मद्देनजर उनसे रथ से उतरकर पैदल जाने को कहा गया। लेकिन शंकराचार्य के समर्थक उनके रथ को आगे ले जाने पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और उनके समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते शंकराचार्य का जुलूस रोक दिया गया। अब इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। <br /><br /> #Prayagraj, #MaghMela, #MauniAmavasya, #SangamNose, #ShankaracharyaAvimukteshwaranand, #palanquinstopped, #policescuffle, #administrationstatement, #PrayagrajDM, #PoliceCommissionerJogendraKumar,#barricadebreach,#CCTVfootage, #crowdcontrol
