Surprise Me!

दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में घने कोहरे और पॉल्यूशन का कहर, कई राज्यों में ठंड बढ़ने का अलर्ट

2026-01-20 2 Dailymotion

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईएमडी के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लगातार 400 के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिल्ली, यूपी, राजस्थान के साथ ही हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी ठंड का आतंक जारी है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है तथा घाटी में सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में विशेषकर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश एवं बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।<br /><br /><br />#AirPollution #DelhiPollution #AQI #AQI400 #NCR #Noida #Ghaziabad #ColdWave #WinterInIndia #Kashmir #Sonamarg #Snowfall #WeatherUpdate #IMD #ClimateAlert<br />

Buy Now on CodeCanyon