<p>जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कस्बे नौशेरा में जन्मी CRPF असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला चौधरी 26 जनवरी 2026 को इतिहास रचने जा रही हैं। 76वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सिमरन बाला 140 से अधिक पुरुष CRPF जवानों की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।<br>यह पहली बार होगा जब कोई महिला अधिकारी CRPF की पुरुष टुकड़ी की कमान संभालेगी। सरहद पर तैनाती से लेकर कर्तव्य पथ तक का उनका सफर भारतीय सुरक्षा बलों में नारी शक्ति, साहस और नेतृत्व का प्रतीक है।</p>
