भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म का अगला सिक्वल 'बॉर्डर 2', आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. थिएटरों के अंदर का नजारा किसी त्योहार से कम नहीं है. जैसे ही फिल्म का पहला सीन पर्दे पर आया, पूरा हॉल 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा. दर्शकों का कहना है कि फिल्म की शुरुआत इतनी दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाली है कि लोग अपनी सीटों पर खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए. सनी देओल की दहाड़ और युद्ध के मैदान का सीन दर्शकों के भीतर देशभक्ति का जबरदस्त जोश भर रहा है. <br />#Border2 #BollywoodWarMovie #SunnyDeol #BoxOfficeHit #DeshBhakti #filmiBeat<br /><br />~HT.178~
