उज्जैन, मध्य प्रदेशः मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरअसल, बस को रास्ता देने की बात पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। विशेष वर्ग के लोगों ने बजरंग दल के पदाधिकारी पर हमला कर दिया। जिसमें कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तनाव बढ़ता गया और आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वहीं कुछ उपद्रवियों ने बस स्टैंड क्षेत्र में कई वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हिंसा के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।<br /><br /><br />#Ujjain #Tarana #MadhyaPradesh #Violence #LawAndOrder #LocalClash #PoliceAlert #SecurityTightened #PublicUnrest #BreakingNews #MPNews #SituationUnderControl #Vandalism #PoliceDeployment
