ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने मानसिक तनाव में आकर हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में छात्र की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। <br />
