Surprise Me!

Ankita Lokhande का खास हल्दी-कुमकुम सेलिब्रेशन, फ्रेंड Aarti Singh भी दिखीं जश्न में शामिल

2026-01-25 285 Dailymotion

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को हमेशा एंटरटेन करती हैं। उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, अंकिता ने मकर संक्रांति के दौरान हल्दी-कुमकुम के प्रोग्राम किया था। इसमें मैरिड वुमन एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर, तिल-गुड़ खिलाकर और गिफ्ट्स बांटकर सौभाग्य और समृद्धि की कामना करती हैं। ये फेस्टिवल विशेषकर महाराष्ट्र और साउथ इंडिया में आपसी सौहार्द, नारी शक्ति और ट्रडिशनल सॉन्ग के साथ सेलीब्रेट किया जाता है। एक्ट्रेस ने इस आयोजन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। आयोजन में अंकिता ने सभी शादीशुदा दोस्तों को बुलाया और इस खास मौके पर सभी ने साथ मिलकर खुशियां सेलिब्रेट कीं। इस फेस्टिव सेलिब्रेशन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह भी शामिल हुईं। अंकिता ने पोस्ट के साथ अपनी मां की सीख का भी जिक्र किया है।<br /><br /><br />#AnkitaLokhande #MakarSankranti #HaldiKumkum #IndianFestivals #CelebrityLife #TVActress #AnkitaLokhandeInstagram #FestivalVibes #IndianTradition #MarathiCulture #WomenCelebration #CelebrityNews #EntertainmentNews #AartiSingh #FamilyTraditions #CulturalCelebration #FestiveMood #IndianCulture #TVCelebs #BollywoodBuzz #SocialMediaBuzz #FestiveCelebration<br />

Buy Now on CodeCanyon