राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना के मौर्या होटल में होनी है। समिति की बैठक को लेकर चर्चा ये भी है कि इस बैठक में तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लालू यादव अपनी विरासत तेजस्वी के हाथों में सौंप सकते हैं। बता दें कि इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी मौजूद होंगे, जो इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाएंगे। वहीं आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।<br /><br /><br />#RJD #RashtriyaJanataDal #TejashwiYadav #LaluPrasadYadav #BiharPolitics #IndianPolitics #RJDMeeting #PoliticalSuccession #PatnaNews #OppositionPolitics<br />
