मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को लेकर IANS के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कीं और फिल्म में अपने काम के एक्सपीरियंस को खास बताया। अहान ने कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले वे काफी नर्वस थे, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने उन्हें बेहद खुश कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि चार साल के लंबे गैप के बाद ‘बॉर्डर 2’ में काम करना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। अहान ने ये भी कहा कि फिल्म में लीड रोल निभा रहे लीजेंड एक्टर सनी देओल, एक्टर वरुण धवन और एक्टर, सिंगर दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट से उन्हें अपने किरदार को निभाने में काफी मदद मिली। बातचीत के दौरान अहान ने फिल्म में निभाए गए नेवल ऑफिसर के किरदार के लिए ली गई ट्रेनिंग का भी जिक्र किया और बताया कि इस रोल ने उन्हें एक एक्टर के तौर पर काफी कुछ सिखाया।<br /><br />#AhanShetty #SunielShetty #Border2 #BollywoodNews #HindiCinema #IndianCinema #AhanShettyInterview #FilmRelease #SunnyDeol #VarunDhawan #DiljitDosanjh #WarFilm #PatrioticFilm #NavalOfficer #ActorTraining #BollywoodActor #IANS #MovieBuzz #AudienceResponse #UpcomingFilm #StarKid #CinemaUpdates #IANS<br />
