55 साल की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला आज भी अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस को देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं। मनीषा अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान भी देती है। साथ ही वो अक्सर अपने फिटनेस वीडियो से फैंस को वर्कआउट करने के लिए प्रेरित भी करती हैं, तो अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कई तरह की एक्सरसाइज करती दिख रही हैं।<br />
