भारत के यूरोपियन यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर वडोदरा के व्यापारियों में खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। वडोदरा व्यापार विकास संगठन के लोग और व्यापारियों ने इसे लेकर खुशी जताई है। वडोदरा व्यापार विकास संगठन के प्रेसिडेंट रमेश पटेल ने इस समझौते को देश और स्थानीय व्यापार के लिए बेहद उपयोगी बताया है। रमेश पटेल ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ से बचने के लिए भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया है, जो सराहनीय कदम है। इसके साथ ही गुजरात के व्यापार जगत के लोगों ने आगामी बजट को लेकर भी अपनी अपेक्षाएं बताई हैं।
