असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गौरव गोगोई पाकिस्तान के एजेंट हैं और उनकी पत्नी भी पाकिस्तान की एजेंट हैं। अगर उनमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करें। वहीं सीएम हिमंता के बयान के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस नेताओं ने भी सीएम हिमंता के बयानों पर तीखा पलटवार किया है।<br /><br /><br />#AssamElections #AssamPolitics #HimantaBiswaSarma #GauravGogoi #CongressVsBJP #PoliticalControversy #ElectionBuzz #IndianPolitics #PoliticalRow #BreakingPolitics #AssamNews #Election2026<br />
