बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दोहराया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए अपने वादे के अनुसार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिला उद्यमियों को 2 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। वहीं बीजेपी नेताओं ने एनडीए सरकार को महिलाओं की हितैशी वाली सरकार बताया है।<br />
