Surprise Me!

बिहार विधान परिषद में सत्ता और विपक्ष के बीच बनी सहमति, सुचारू रूप से चलेगी सदन की कार्यवाही

2026-01-30 110 Dailymotion

बिहार विधान मंडल के आगामी बजट सत्र के सफल और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। सभापति अवधेश नारायण सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदन की कार्यवाही को बिना किसी बाधा के चलाने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा सुनिश्चित करना रहा। वहीं सभी दलों के नेताओं ने सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्वक चलने पर सहमति जताई है।

#BiharLegislature #BiharBudgetSession #AllPartyMeeting #BiharPolitics #LegislativeCouncil #ParliamentaryDemocracy #SmoothHouseProceedings #PublicIssues #PoliticalConsensus #IndianPolitics #BiharNews

Buy Now on CodeCanyon