Surprise Me!

Rajat Bedi ने वाइफ Monalisa Bedi के बर्थडे पर शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें

2026-01-31 10 Dailymotion

आर्यन की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपनी दोबारा वापसी से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर रजत बेदी ने शुक्रवार को अपनी पत्नी मोनालिसा बेदी के बर्थडे के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों के शुरुआती दिनों की यादें शामिल हैं। इन पुरानी तस्वीरों में रजत उनकी वाइफ मोनालिसा के बीच का गहरा प्यार और स्ट्रॉग बोन्ड साफ झलक रहा है। बता दें, रजत बेदी की वाइफ मोनालिसा पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर और आर्किटेक्ट हैं और वे एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी की बहन हैं। जब रजत मॉडलिंग कर रहे थे और वे फिल्मों में आने की तैयारी में थे तब एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी ने रजत और मोनालिसा की पहली मुलाकात करवाई थी। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। इस प्यारे कपल के दो बच्चे हैं, बेटा विवान और बेटी वेरा।<br />#RajatBedi #MonalisaBedi #CelebrityCouple #BollywoodActor #BollywoodNews #EntertainmentNews #CelebrityBirthday #BirthdayPost #LoveStory #CoupleGoals #ThrowbackPhotos #InstagramPost #BollywoodLife #FamilyGoals #StarWife #InteriorDesigner #BadassOfBollywood #Comeback #IndianActor #BollywoodUpdates #CelebrityLife #InstaCeleb #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon