बाड़मेर। शहर के कल्याण पुरा स्थित भगवान पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के आगे शाम होते ही फोर व्हीलर वाहन खड़े हो जाते हैं। इन वाहनों में कुछ लोग शराब व अन्य पदार्थों का नशा करते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। मंदिर में दिनभर महिलाओं का आनाजाना रहता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
