Surprise Me!

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन, चार घंटे चला अंतिम सत्र

2026-01-31 91 Dailymotion

चेचट. ग्राम बोरिना में भगवान लक्ष्मीनाथ के नवनिर्मित मंदिर के निमित्त आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की शनिवार को पूर्णाहुति हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में बोरिना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूर्णाहुति पर सुबह 9 बजे हवन-पूजन प्रारंभ हुआ। जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दोपहर 12 बजे कथा का अंतिम सत्र शुरू हुआ, जिसका समापन शाम 4 बजे महाआरती के साथ हुआ। इस अवसर पर कथावाचक पंडित देवीचरण शर्मा ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाया।

Buy Now on CodeCanyon