सिरोही@पत्रिका. शहर के अरविन्द पैवेलियन में चल रही श्री अग्रसेन प्रिमियर लीग के दूसरे दिन शनिवार को रोमांचक मैच खेले गए। दिन का आगाज श्री अग्रवाल क्षेत्रीय सभा ट्रस्ट सिरोही के अध्यक्ष गंगाराम गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, संयोजक संजय अग्रवाल जावाल और सह संयोजक श्रवण अग्रवाल की ओर से भगवान अग्रसेन की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
