फेमस एक्टर सिद्धान्त चतुर्वेदी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष भरे सफर के बारे में खुलकर बात की है। सिद्धान्त ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन मेहनत और भगवान की दुआ से आ गया। उन्होंने लिखा, कभी सोचा भी नहीं था कि 18 साल बाद जिंदगी में क्या होगा और मैं आज भी उसी राह पर हूं। एक्टर ने पोस्ट कर बताया कि उन्हें एक ऐसे सपने को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास मिला जिसके बारे में मैं बात करने की वे हिम्मत भी नहीं कर पाते थे।" वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ रवि उद्यावर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नजर आएंगे। जिसे संजय लीला भंसाली के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।<br /><br /><br />#SiddhantChaturvedi #DreamBig #StruggleToSuccess #BollywoodActor #Inspiration #HardWorkPaysOff #Perseverance #Motivation #Passion #Confidence #CareerJourney #SchoolFarewell #Dedication #Determination #ActorLife #DeluluDream #RomanticDrama #MrunalThakur #SanjayLeelaBhansali #BollywoodFilm #ChasingDreams #SuccessStory #IANS<br />
