केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026 पेश कर रही हैं। इससे पहले निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। ये एक पारंपरिक प्रक्रिया है, जिसमें वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात करती हैं। इससे पहले सुबह सीतारमण अपने मंत्रालय भी पहुंची थीं। जहां बजट से जुड़ी अंतिम तैयारियों की समीक्षा हुई। उनके हाथ में इस बार भी लाल रंग का टैब देखा गया वही टैब जिसमें वह पिछले कुछ वर्षों से पेपरलेस बजट पेश करती रही हैं। इस बजट को लेकर पक्ष विपक्ष के नेता क्या कह रहे हैं<br />
