बॉलीवुड के वेटरन एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी ने शनिवार को अपने फैंस से सवाल पूछते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर 2'की कुछ बीटीएस तस्वीरें को शेयर किया है। जिसमें अहान नेवी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। अहान के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने जवाब में कमेंट करते नजर हैं। कोई उन्हें कमेंट सेक्शन पर जवाब दे रहा है तो कोई कमेंट सेक्शन पर हार्ट इमोजीस और आई हार्ट इमोजीस के साथ रिएक्शन दे रहा है। बता दें, वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर अनुराग सिंह की ये फिल्म साल 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जो साल 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड है।<br />
