आज माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है। हर महीने शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि आती है और इस तरह वर्ष में कुल बारह पूर्णिमाएं होती हैं। प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वालों का संगम नोज का तांता अलसुबह ही लग गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ पूरे माघ माह कल्पवास करने वाले श्रद्धालु आज माघ पूर्णिमा का स्नान कर अपने घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। वहीं अयोध्या और वाराणसी में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।<br />
