Surprise Me!

बजट 2026-27 पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, कहा विकसित भारत के लिए रोडमैप तैयार करता है बजट

2026-02-01 4 Dailymotion

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को काफी फायदा होगा। ये विकसित भारत की गति को तेज करने वाला बजट है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी सनराइज सेक्टर्स को जिस बढ़ोतरी के साथ समर्थन दिया गया है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बजट में कई बड़े कदम शामिल किए गए हैं। इनमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विकास, नेशनल वॉटरवे का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण, और टियर 2 व टियर 3 शहरों के विकास पर खास ध्यान देना शामिल है। ये सभी कदम मिलकर विकसित भारत की दिशा में प्रगति को तेज करेंगे।<br />

Buy Now on CodeCanyon