Surprise Me!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारत की जीडीपी का 3.4 फीसदी खर्च

2026-02-01 14 Dailymotion

बजट का ऐलान हो गया है। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश किया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल अनुमानित खर्च लगभग ₹12.2 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो भारत की जीडीपी का करीब 3.4% है। ये राशि कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर सड़कें, रेलवे, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स में बांटी जाएगी। इसके अलावा 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर, मेगा टेक्सटाइल पार्क, और कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीमेंट, स्टील के खास काम के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। साथ ही वित्त मंत्री ने देश के विभिन्न प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को जोड़ने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की भी घोषणा की है।<br /><br /><br />#Budget2026HighlightsLive, #Budget2026LiveBlogHindi, #Budget2026LiveUpdates, #FinanceMinisterNirmalasitharaman, #UnionBudget2026

Buy Now on CodeCanyon