रविवार को पहली बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 बजट पेश किया। वहीं सोमवार को संसद में इस पर आम चर्चा हो रही है। बता दें कि ये चर्चा चल रहे बजट सत्र का हिस्सा है और इसके बाद अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस और वोटिंग होगी। बजट पेश होने के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी इस बजट को सभी वर्गों के लिए फायदेमंद और विकसित भारत के सपने को साकार बनाने वाला बताया है, तो वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं ने बजट को लेकर पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।<br /><br />#UnionBudget2026 #BudgetSession #BudgetDebate #NirmalaSitharaman #ModiGovernment #DevelopedIndia #IndianParliament #IndianEconomy #PoliticalDebate #BJPGovernment #Opposition #IndiaNews<br />
