करौली. मनरेगा योजना में किए गए बदलावों को लेकर सोमवार को कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कलक्ट्रेट के समक्ष कांग्रेसजनों ने धरना देकर केन्द्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर कर इसे समाप्त करने के आरोप लगाए।
